फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 20 हजार मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला सत्र न्यायाधीश कंचन माही के निर्देशन में अंबाला सिटी और नारायणगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। इस दौरान सभी इच्छुक व्यक्तियों ने अपने मामले न्यायालयों के सामने रखे। इस लोक अदालत में कुल आठ बेंच लगाए।
विज्ञापन

इसमें सभी प्रकार के केस जिसमें चेक बाउंस संबंधित केस, पारिवारिक मसलों के केस, आपराधिक मामले, वाहन मोटर अधिनियम के केस, चालान, फौजदारी और दीवानी मामले रखे। इस लोक अदालत में जिला अंबाला और नारायणगढ़ की आठ अदालतों में स्पेशल बेंच बनाकर लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 35 हजार 980 मामले रखे और 20 हजार 720 मुकदमों का निपटारा हुआ। मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों में 49, लाख 54 हजार 500 रुपए की धनराशि का निपटारा हुआ।
सचिव प्रवीण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1808 केस रखे गए थे जिनमें से 1581 केसों का निपटारा किया गया, अपराधिक किस्म के 4775 केस रखे गए जिनमें से 1766 केसों का निपटारा हुआ, इलेक्ट्रिसिटी के 403 केस रखे गए जिनमें से 255 केसों का निपटारा हुआ, मोटर वाहन दुर्घटना के 160 केस रखे गए जिनमें से 23 केसों का निपटारा हुआ, वैवाहिक किस्म के 482 केस रखे गए जिनमें से 241 केसों का निपटारा हुआ, चेक बाउंस के 1031 केस रखे गए जिनमें से 870 केसों का निपटारा हुआ, अन्य दीवानी किस्म के 3477 केस रखे। इनमें से 1384 केसों का निपटारा हुआ, रेवेन्यू किस्म के 5168 केस रखे गए जिनमें से 4767 केसों का निपटारा हुआ वा अन्य किस्म के 18676 केस रखे गए जिनमें से 9833 केसों का निपटारा हुआ।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत में एक हेल्प डेस्क एवं एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को विभिन्न ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माह में दो बार जेल लोक अदालत का आयोजन पहले एवं तीसरे बुधवार को किया जाता है। इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मामले स्थायी लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें