फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला (शहजादपुर)। अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने बेरपुरा गांव नारायणगढ़ निवासी रामपाल की शिकायत पर सहारनपुर निवासी खिलताक मो. इकराम और सावेज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रामपाल ने बताया कि वह वर्ष 2008 में भारतीय सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत हुआ थे। सेवानिवृत होने के बाद वह पटवी गांव में खालसा वॉटर टैंकर का कार्य करते थे। कोरोना महामारी के बाद उन्होंने अपना काम बंद कर दिया। उनका छोटा भाई सुखविंदर सिंह विवाहित है और उनके पास दो बच्चे भी हैं। वह पिछले काफी समय से दोनों आरोपियों को जानता था क्योंकि दोनों पिता-पुत्र आरोपी भवन बनाने का कार्य करते थे। अगस्त 2011 में उन्होंने बताया कि वो भवन बनाने के अलावा लोगों को विदेश भेजने का काम भी करते हैं तो उसने अपने भाई सुखविंदर को विदेश भेजने की चर्चा की। आरोपियों ने बताया कि अमेरिका जाने पर लगभग 28/30 लाख रुपये खर्च आएगा। उन्होंने पहले 20 लाख रुपये देने को कहा। इसके बाद पीड़ित अपनी भूमि में लगे सफेदे के पेडों को बेचकर और रिश्तेदारों से पैसा उधार लेकर 20 लाख रुपये इकट्ठे किये और दोनों आरोपियों को दे दिए। लेकिन इसके बाद न तो उन्होंने उसके भाई को विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें