फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपाल मोचन मेले के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिवाली और फिर छठ पर्व, अब यमुनानगर में लगने वाले कपाल मोचन मेले को लेकर रोडवेज कर्मचारी पूरी तरह तैयार हैं। उक्त जानकारी देते हुए छावनी बस अड्डा प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार से कपाल मोचन का मेला शुरू हो गया है। स्थानीय विशेषकर पंजाब से जुड़े लोगों के लिए कपाल मोचन मेला आस्था का केंद्र है। इसलिए लोगों की परेशानी को देखते हुए छावनी बस अड्डे से 20 अतिरिक्त बसों के संचालन का प्रबंध किया गया है, जो बस अड्डे पर मौजूद रहेंगी और भीड़ बढ़ते ही इन बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं सवारियों की सुख-सुविधा और परेशानी का समाधान करने के लिए भी तीन अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। सवारियों का मार्गदर्शन करने के लिए भी 15 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे बस अड्डे पर तैनात रहकर बसों के संचालन में सहयोग करेंगे। इसके अलावा बसों के संबंध में सवारियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सूचना प्रणाली का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें