जिले में वीरवार को दो डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसके बाद डेंगू के मामलों की संख्या 41 पहुंच गई है। वहीं इसमें से अधिकतर मरीज ठीक हो चुके हैं।
विभाग के अनुसार अभी तक जिन भी क्षेत्रों से डेंगू के मामलों की पुष्टि हो रही है। उन सभी क्षेत्रों में फोगिंग करवाने के साथ ही लारवा जांच करवाने का कार्य भी किया जा रहा है। इससे कि उस क्षेत्रों में डेंगू से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या न बढ़े। सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इससे कि लोग डेंगू से सुरक्षित रहें और डेंगू के मामलों में ज्यादा वृद्धि न हो। वीरवार को आए दोनों मामले अंबाला शहर से हैं, इसके लिए शहरी टीम की ड्यूटी लगाई गई है। जो विशेष रूप से उन क्षेत्रों में लारवा जांच का अभियान चलवा रहे हैं।
-----------------------------