अभी तक कोरोना के अंबाला में 4 केसों की हुई पुष्टि माई सिटी रिपोर्टर अंबाला सिटी। अंबाला में कोरोना ने कहर ढहाना शुरू कर दिया है। हरजीत सिंह की मौत के कुछ ही देर बाद जिला प्रशासन के हाथ पांव उस समय फूल गए जब दो जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इनमें नेपाल का बोधराज और महाराष्ट्र के स्लीम शामिल हैं। इन्हें 31 मार्च दोपहर को छावनी की टांगरी मस्जिद से उठाया गया था। कुल 4 के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। चौथा केस पंजाब से अंबाला में आया गुरदीप सिंह है जो सुटेबल है। सलीम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दोपहर करीब ढाई बजे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं बोधराज को छावनी अस्पताल में आईसोलेट किया गया है।