अंबाला। रेलवे ने 19718 जयपुर जंक्शन ट्रेन (डीएलपीसी-जेपी) का समय 5 अप्रैल से नियमित आधार पर सभी स्टेशनों की शुरुआत से गंतव्य तक बदल दिया है। अब इस ट्रेन का गंतव्य जयपुर की जगह साबरमती हो गया है। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने ट्रेन संख्या 19718 में यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर ट्रेन में चढ़ने के लिए रेलवे ऐप या 139 के माध्यम से अपने बोर्डिंग स्टेशन पर समय की जांच कर लें ताकि उन्हें ट्रेन की सही स्थिति का पता चल सके। संवाद