फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की मौजूदगी में घर में घुसे चोर, बाइक व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। परिवार सदस्यों की मौजूदगी में घर में दाखिल हुए चोरों ने नई खरीदी गई बाइक को ही चुरा लिया। इतना ही नहीं चोर अन्य सामान भी चुरा ले गए। मामले की जानकारी पड़ाव थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में बंधु नगर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उसने गत दिनों ही नई मोटर साइकिल खरीदी थी। बीती रात उसने अपनी मोटर साइकिल घर के अंदर खड़ी की थी। इसके बाद रात्रि को वह सो गए थे। सुबह जब परिवार सदस्य उठे तो घर से बाइक गायब थी। इसके अलावा घर में पड़े दो मोबाइल भी गायब मिले। मामले की शिकायत वेद प्रकाश ने शनिवार पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन की। फिलहाल चोरी का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें