फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कालरशिप में पांच छात्रों ने हासिल की उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। खानपुर लुबाना गांव के राजकीय उच्च विद्यालय के 5 बच्चों ने नेशनल मींस स्कालरशिप प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया बल्कि ग्रामीण अंचल के बच्चों की प्रतिभा का भी लोहा मनवाया। मुख्याध्यापक हरीश शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने इन बच्चों का मुंह मीठा करवाया एवं बधाई दी। हरीश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर वजीफा दिया जाता है, जिससे बच्चे आगे की पढ़ाई को बेहतर तरीके से पूरी कर सके। इस अवसर पर प्रवक्ता सरिता यादव, अध्यापिका प्रवेश सैनी, राज कुमार, विनोद सैनी, रोहित जोशी, कमल कुमार, हुस्न भारद्वाज, नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें