नारायणगढ़ में हुआ रावण का दहन, नहीं जुटी भीड़
फोटो नंबर :: 49
राज्यमंत्री नायब सैनी आयोजन में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। जिलेभर में जहां शुक्रवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा, वहीं नारायणगढ़ में यह आयोजन पुराना बस स्टैंड के पास स्थित मैदान में वीरवार को ही कर दिया गया। आयोजन कमेटी का कहना है कि 18 अक्तूबर तक मैदान में आयोजन की परमिशन थी, जबकि वीरवार को ही दशमी लग गई। इसी कारण वीरवार को ही रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहे। सैनी ने कहा कि यह पर्व हमें सहिष्णुता, प्रेम, प्यार और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। देशभर में इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस ग्राउंड को नगरपालिका के नाम करवाकर सार्वजनिक ग्राउंड की घोषणा पिछले दिनों नारायणगढ़ में आयोजित रैली में की थी, जिससे जहां दशहरा एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने में लोगों को आसानी होगी। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म महावीर दल के प्रधान राम कुमार धीमान, पदाधिकारी राजेश वर्मा, पूर्व प्रधान रणजीत कपूर, पूर्व प्रधान जगदीश वर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश आहूजा, स्टेज सेक्रेटरी विनोद वर्मा, मानुज कौशिक, सतीश अग्रवाल, रामेश्वर शर्मा, कुलबीर कपूर, विजय कंसल, चंदेश चोपड़ा, नरेश खेरपा तथा इंद्रपाल वर्मा के अलावा संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे। इससे पूर्व श्री सनातन धर्म महावीर दल नारायणगढ़ की ओर से शहर में एक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस मौके पर रंगारंग आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया।