फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी निपाह वायरस की तरह : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने खतरनाक वायरस निपाह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना करते हुए कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टी उनके संपर्क में आएगी, वो फना हो जाएगी। अनिल विज स्टाफ रॉड स्थित संत निरकारी सत्संग भवन में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में बतौर मुख्य अथिति पहुंचे और पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निपाह नामक का एक वायरस है जो चमगादड़ से फैलता है और वो जिसके भी संपर्क में आ जाता है वो खत्म हो जाता है। राहुल गांधी भी निपाह वायरस के समान है क्योंकि ये जो सभी राजनितिक पार्टियां इकठ्ठा हो रही है, जो भी राजनीतिक पार्टी इनके संपर्क में आएगी वो फना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें