टीचर ने बच्चे को पीटा, थाने पहुंचामामला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
नग्गल क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को टीचर ने बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद मामला नग्गल थाना पहुंच गया। छात्र के परिजनों का कहना है कि स्कूल के टीचर ने बच्चे को इतना पीटा है कि उसके शरीर पर निशान पड़ गए हैं। टीचर का स्टूडेंट के प्रति यह रवैया काफी हैरान करने वाला है। इसको लेकर परिजनों ने नग्गल थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को बुलाया और उनकी बात सुनी। थाना नग्गल एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि छात्र को पीटने का मामला सामने आया है, आरोपों की जांच चल रही है।