फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मारे गए युवक के मामले में जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडो पर शिकायत देकर की युवक की मौत मामले में जांच की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
आनंद नगर निवासी घनश्याम ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर अपने बेटे की मौत के मामले में जांच करने की मांग की है। शिकायत में घनश्याम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा कौशिक बीते वर्ष 28 अक्तूबर को काम से लौट रहा था। इस दौरान जीटी रोड पर बलदेव नगर थाना सीमा में उसका एक्सीडेंट हो गया, हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। मगर जांच में एनएच वन पर जो चार कैमरे लगे हैं उसकी फुटेज नहीं दिखाई गई। इसी तरह शंभू टोल प्लाजा की फुटेज भी नहीं दिखाई गई। सिर्फ एक कैमरे की फुटेज दिखाई गई जिसमें हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तस्वीर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने बलदेव नगर पुलिस से कई बार आग्रह किया, मगर उनकी बात नहीं सुनी गई। घनश्याम ने सीएम विंडो के माध्यम से मामले में गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर यदि शेष कैमरों की जांच की जाए तो हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की पहचान हो सकती है। उधर, इस संबंध में बलदेव नगर थाने के एसएचओ से भी परिवार सदस्य मिले जिन्होंने परिवार को जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें