बिजली के झुकते तारों से ट्रक में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
हिसार रोड स्थित नसीरपुर में शनिवार सुबह बिजली के झुकते तारों के कारण ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह बाहर छलांग लगाई, जिससे वह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। जानकारी मुताबिक शनिवार सुबह गेहूं से भरे ट्रक को ड्राइवर सिंगावाला मोड़ पर धर्मकांटे पर ले जा रहा था कि अचानक ऊपर लटक रहे तार से ट्रक में आग लग गई। आग से ट्रक के चारों टायर जल गए। लोगों ने फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।