अंबाला सिटी। नेहरू युवा केंद्र अंबाला द्वारा युवा विकास मंडल माजरी के सहयोग से गांव माजरी व पीएचसी माजरी में पौधरोपण किया गया जिसमें गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला युवा समन्वयक अशोक कुमार ने कहा कि यदि पर्यावरण प्रदूषण पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया तो ऐसी बीमारियां उत्पन्न हो जाएगी जिनका इलाज ढूंढना मुश्किल होगा। पौधरोपण नहीं किया गया तो मानव जाति के अस्तित्व को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। हमें समय रहते हुए नीम, पीपल एवं बरगद जैसे पेड़ों का रोपण करना चाहिए ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे। गांव के युवाओं ने मिलकर 100 से अधिक पौधे लगाये। इस अवसर पर माजरी अध्यक्ष गगन संधु, हर्ष कालडा, गोल्डी, कर्मजीत सिंह, राहुल, सेवी चहल आदि उपस्थित थे।