अंबाला कैंट। एसएचओ महेश नगर के खिलाफ मिल रही शिकायतों को देखते हुए उनका ट्रांसफर फरीदाबाद जिले में कर दिया गया है। बुधवार को मंत्री अनिल विज के खुले दरबार में लोगों ने एसएचओ महेश नगर सुभाष की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत दी थी। इसी पर मंत्री विज ने पुलिस महानिदेशक को एसएचओ को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। इसी सिफारिश पर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए एसएचओ सुभाष का तबादला अंबाला कैंट के महेश नगर थाने से फरीदाबाद में कर दिया गया है। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि मंत्री अनिल विज द्वारा दी गई डीजीपी को दी गई सिफारिश के बाद कार्रवाई के निर्देश मिले थे। इसी पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ सुभाष का तबादला फरीदाबाद में किया गया है। उनके स्थान पर महेश नगर थाने का अतिरिक्त चार्ज एसआई महल सिंह को सौंपा गया है।