अवैध शराब से भरा ट्रक काबू, 1150 पेटी बरामद
अंबाला कैंट। सीआईए-2 पुलिस कैंट के पड़ाव थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लेेते हुए इस में लोड की गई 1150 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू की है। सीआईए-2 को थाना पड़ाव के क्षेत्र पेट्रोल डिपो अंबाला छावनी के नजदीक गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की और चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरा एक ट्रक जिसमें लगभग 1150 पेटी बरामद की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी श्रीमल निवासी गांव सांगा जिला तरनतारण पंजाब को गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।