संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। पंजाब से नरवाना ब्रांच नहर में वीरवार को पानी बढ़कर आया। एक दिन पहले जहां 1700 क्यूसेक पानी आ रहा था तो वीरवार को 1900 क्यूसेक पानी आया। इससे अंबाला सहित दक्षिण हरियाणा के कुछ शहरों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। वहीं इससे पहले जब पंजाब ने हरियाणा का पानी रोक लिया था तो 1200 क्यूसेक तक पानी पहुंच गया था, जबकि आमतौर पर 3500 क्यूसेक पानी की सप्लाई पंजाब से नरवाना ब्रांच नहर के तहत होती है। अभी पेयजल को लेकर अंबाला में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्ध नहीं हो पा रही है।