फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निर्माणाधीन दुकानों से शटरिंग की 19 प्लेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट की गांधी मार्केट में चोर निर्माणाधीन दुकानों की नींव में लगाई गई शटरिंग की प्लेट ले गए। रविवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को सुबह ठेकेदार पहुंचा तो प्लेट गायब थी। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शाहपुर गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह गांधी मार्केट स्थित दुकान नंबर 34, 35 और 16 के निर्माण का कार्य बतौर ठेकेदार कर रहे हैं। रविवार को दुकानों की नींव भरने के लिए शटरिंग का काम किया था। जहां से चोर 19 प्लेट्स चोरी कर ले गए। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें