फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के समक्ष उठाई जिम्रास्टिक कोच नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज से उनके निवास पर मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र खन्ना ने मंत्री को बताया कि गत दिनों जिम्रास्टिक कोच सुदर्शन कौशल की मौत के बाद स्टेडियम में कोच का पद रिक्त पड़ा है। उन्होंने कहा कि अंबाला जिम्नास्टिक का प्रदेश में सबसे बेहतर सेंटर है जहां से कई खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम फहराया है। उन्होंने रिक्त पद के स्थान पर जिम्नास्टिक के नए कोच की नियुक्ति की मांग मंत्री से की। इस दौरान मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि करीब 52 वर्षीय जिम्नास्टिक कोच सुदर्शन कौशल का गत दिनों देहांत हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें