अंबाला सिटी। दहेज प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने मंगलवार को एसपी अंबाला को ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के बाबा हीरा सिंह नगर की रहने वाली मनप्रीत कौर ने एसपी अंबाला को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सितंबर 2014 को जगमोहन सिंह निवासी गांव पप्पल, जिला पटियाला के साथ सिख रीति रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने उससे बाइक की मांग करते हुए कई बार उसे भूखा रखा और उसका पति नशा करके उसके साथ मारपीट भी करता था। मनप्रीत ने बताया कि उसके जब एक बेटा पैदा हुआ तो उसे ससुराल वाले यह बेटा जेठ-जेठानी को देने का भी दबाव बनाने लगे। उसने बताया कि उसे इस दबाव के चलते मारपीट की जाने लगी, जिसके बाद जुलाई 2017 को पंचायत में मामला निपटा लिया गया, लेकिन उसके कुछ दिन बाद फिर से उसे बच्चा जेठ-जेठानी को देने के लिए मारापीटा जाने लगा। मनप्रीत ने बताया कि दहेज लोभियों की प्रताड़ना के चलते वह सितंबर 2017 को घर आ गई। मनप्रीत ने एसपी अंबाला को दी शिकायत में पति जगमोहन सिंह, सास गुरमीत कौर, ससुर मेवा सिंह, जेठ जगतार, जेठानी मोतिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।