फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगाया किशोर ने, किशोरी की बहन को भगाने के प्रयास में एक अन्य पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने की कोशिश, किशोर पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सिटी एरिया में रहने वाली एक परिवार की दो नाबालिग बहनों को भगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक गत दिनों एक नाबालिग किशोरी को भगा ले गया था, मगर शुक्रवार को दूसरे किशोर ने नाबालिग की बहन को भगाने का प्रयास किया तो उसे पकड़ लिया गया। सदर थाना पुलिस अब किशोर को शनिवार जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश करेगी। सिटी एरिया निवासी व्यक्ति ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपाहिज है और उसकी पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उसने बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियां हैं। एक बेटी को गत दिवस करनाल निवासी एक किशोर बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह अभी उसकी तलाश कर ही रहे थे कि आरोपी किशोर के भाई ने उसकी दूसरी नाबालिग बेटी को शुक्रवार को भगाने का प्रयास किया। मगर परिवार के अन्य सदस्यों की सतर्कता से उसे पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें