फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। समाज का प्रत्येक वर्ग आज हताश और परेशान हैं। गांव दुखेड़ी में वीरवार रात एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे चौटाला ने कहा कि आज किसान की हालत देश और प्रदेश में दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान को फसल का लागत मूल्य भी प्राप्त नहीं हो रहा और ऊपर से सरकार बीमा एजेंसियों से मिल कर किसानों को लूटने का काम कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का भी बुरा हाल है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, व्यापारी वर्ग भी परेशान हैं। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, मगर प्रदेश सरकार नींद में है। इससे पहले गांव दुखेड़ी में सांसद चौटाला का इनेलो जिला अध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण राणा, जंगशेर राणा, जगमाल रोला, ओंकार सिंह, शम्मी सोंडा, युवा जिला प्रधान अमरिंदर सोंटा, विवेक चौधरी, अवतार सिंह शेरगिल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें