फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शिव धाम गौरी ताल मंदिर में किया ध्वजारोहण, 3 को सांसद कटारिया होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वामन द्वादशी मेले में निकाली शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 18
वामन द्वादशी मेले में निकाली शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु
- शिव धाम गौरी ताल मंदिर में किया ध्वजारोहण, 3 को सांसद कटारिया होंगे शामिल
2 सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। शिव धाम गौरी ताल मंदिर मुलाना में वामन द्वादशी का मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को गांव के सरपंच नरेश चौहान व मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने रिबन काट कर मेले का शुभारंभ किया, जबकि भाजपा नेता ज्ञानचंद अधोया ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार सुबह शिवधाम गौरी ताल मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा के बराड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल ने ध्वजारोहण की रस्म को पूरा किया। इसके बाद पालकी पूजन समाजसेवी व ब्लाक सदस्य मोनिका कालड़ा द्वारा कराया गया। मेले के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में झांकियों ने सब का मन मोह लिया। राधा कृष्ण की झांकी की शोभा देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। दो दिवसीय मेले में आसपास गांवों के सैकड़ों लोग वामन भगवान जी की पालकी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस साल भी मेले की तैयारियों का जिम्मा मुलाना के युवा वर्ग के कंधों पर है। मेले में शोभा यात्रा अनाज मंडी से शुरू होते हुए मुख्य बाजारों से होते हुए पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए मंदिर प्रांगण में समापन हुआ। युवा साहिल वर्मा व हन्नी मलिक ने बताया कि 3 सितंबर शाम को मेले में रतन लाल कटारिया भी शामिल होंगे। मंदिर में अमरनाथ गुफा की तरह एक बर्फ की गुफा का निर्माण कर एक विशेष झांकी तैयार की जाएगी। इस दौरान लवनेश , राकेश बंसल, राममूर्ति जैन, सुरेंद्र डोगरा, वरूण गुप्ता, राजीव गुप्ता, श्याम लाल नागपाल, राजीव बसंल, पदम गुप्ता, नवनीत श्यान, शिवांशु, अरिहंत, रॉकी, विनोद, अंकुर गोयल, विजय, नरेंद्र राणा, प्रवीण सैनी, विजय शर्मा, धर्मपाल, राजेश, नगेंद्र, जोगिंद्र मनोचा व मिंटू जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें