अंबाला। सुखन सांझ संस्था ने रविवार शाम सेंट्रल फीनिक्स क्लब में संगीतमय शाम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आगाज संगीत की महफिल से हुआ। अध्यक्ष प्रोफेसर सतीश चंदर ने मुख्य अतिथि रजनी बुधिराजा का स्वागत कर, उन्हें शॉल और गुलदस्ता भेंट किया। 18 गायकों ने प्रस्तुतियों से समां बांधा, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। मंच संचालन अरुण थापर और शिव आनंद ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रेम महिंद्रू ने वर्ष 2026-27 के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा की।