फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के हाथ में सता ऐसे है, जैसे बंदर के हाथ में उस्तरा : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव सुखविंद्र जैलदार के निवास स्थान पर रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कैथल विधायक रणदीप सुरजेवाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा को न तो सरकार चलाने का तजुर्बा है, न ही सलीका और न ही दृष्टि है। भाजपा के हाथ में सत्ता ऐसे है, जैसे बंदर के हाथ में उस्तरा पकड़ा दिया हो। बता दें कि सुखविंद्र जैलदार ने अशोक तंवर गुट छोड़कर रणदीप सुरजेवाला गुट ज्वाइन किया है। इसी के तहत रविवार को सुरजेवाला उनके निवास पर चाय के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में सुरजेवाला को तलवार व सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि अब एक नए संघर्ष की जरूरत है, ताकि कांग्रेस सत्ता में वापस आए और लोगों को झूठी सरकार से मुक्ति दिलवाए। उन्होंने कहा कि 4 साल में भाजपा ने जनता से कई वादे किए, लेकिन किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। इस दौरान मौजूदा सरकार पर व्यंग कसते हुए उन्होंने कहा कि भापजा के शासन में हर व्यक्ति अब कहता नजर आता है कोई लौटा दे मेरे बीते दिन। इस दौरान राजीव, जसविंद्र मुलतानी, प्रतीक, काला, श्याम, गोलू, सुमित, रणपत राणा, अशोक जैन, शिवम गोयल, जसबीर निहारसी, गुरमीत, राजा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें