फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल पर ताला लगाएंगे : धूम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना उत्पादकों के साथ 16 को चीनी मिल पर लगाएंगे ताला : किसान नेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
किसान नेता धूम सिंह नगौली ने कहा कि सोमवार को क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों के साथ मिलकर नारायणगढ़ चीनी मिल के मुख्य द्वार पर ताला लगाएंगे। धूम सिंह शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन न तो क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों को उनके गन्ने की पेमेंट दे रहा है और न ही पर्चियां। उनका कहना है कि गन्ना उत्पादक बिना पैसे के आर्थिक तंगी से तो जूझ ही रहा है, साथ में मजदूरों द्वारा छिलाई की गई गन्ने के पैसे की भी चिंता किसान को सताए जा रही है। धूम सिंह ने कहा कि इस बारे उन्होंने 15 दिन पहले नोटिस देकर मिल प्रबंधन को सचेत कर दिया था कि यदि 14 अप्रैल तक गन्ना उत्पादकों को पैसे नहीं मिले तो वे 16 अप्रैल को चीनी मिल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर गेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कर्म सिंह हुसैनी, रविंद्र कुमार, बलकार खान, अलीसेर, टोनी, मोहन सिंह, गगन वालिया, रणधीर सिंह, बृजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें