फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में हाथ आने से व्यक्ति का अंगूठा कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। खुड्डा के निकट काम करते समय अचानक एक व्यक्ति का मशीन में हाथ आ गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि व्यक्ति का अंगुठा पूरी तरह मशीन की चपेट में आ गया और दर्द से कराहता हुआ कैंट सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टर ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर दाखिल कर लिया। घायल शिवाला मंडी निवासी टिंकू का कहना है कि वह मजदूरी करता है और रविवार अपने एक साथी के साथ काम करने के लिए खुड्डा गया था। जैसे ही आटा की एक मशीन में काम कर रहा था कि अचानक से जोरदार झटके से हाथ मशीन के अंदर आ गया। तुरंत अन्य साथी ने कोशिश कर हाथ बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर का कहना है कि हादसे में व्यक्ति का अंगुठा कट चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें