फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिशकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गोरक्षा दल की एक बैठक अंबाला सिटी कार्यालय में जिला प्रधान जगदेव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गोरक्षा दल के जिला उपप्रधान कीरत पाल सिंह, महामंत्री सतीश सेठ, चेयरमैन करनदीप शर्मा आदि ने भाग लिया। इस मौके पर गौरक्षा दल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपनी सहमति जताते गोरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य योगेंद्र आर्य के नेतृत्व में आस्था जताई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों योगेंद्र आर्य पर कुछ लोगों ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं जोकि सही नहीं हैं। उन आरोपों की गोरक्षा दल के पदाधिकारी व सदस्य घोर निंदा करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज हरियाणा प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा गोरक्षा दल के सदस्य व पदाधिकारियों की संख्या पहुंच चुकी है। इस अवसर पर विशेष कार्यकारिणी के सदस्य मनोज सेठ, विवेक आहुजा, नवीन शर्मा, गोल्डी, हिमांशु, राहुल, मन्नी, प्रीतपाल, धीरज, मलकीत, सुभाष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें