फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम के 17 डीलर देंगे 160 परिवारों को 1 माह का राशन।

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा है कि भारत पेट्रोलियम कुरुक्षेत्र के 17 डीलरों ने 160 परिवारों के लिए एक माह का राशन उपलब्ध करवाया है। इस राशन को रैडक्रास सोसायटी को सौंप दिया गया है और इस सोसायटी के माध्यम से सुखा राशन जरुरतमंद लोगों में वितरित किया जाएगा। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र के प्रत्येक जरुरतमंद व्यक्ति तक सुखा राशन पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुखे राशन की एक-एक किट स्वैच्छा अनुसार जिला रैडक्रास सोसायटी कार्यालय में जमा करवाने की अपील की गई है। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने शुक्रवार को बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे है, इन दानी सज्जनों के सहयोग से ही जरुरतमंद व्यक्ति तक सुखा राशन पहुंचाया जाएगा। इस जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक राशन पहुंचेगा ताकि कोई भी जरुरतमंद नागरिक भूखा ना सोए। प्रशासन की अपील पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से पिहोवा के पाल फिलिंग स्टेशन, झांसा की खुराना ऑयल कम्पनी, लाडवा से लाडवा फिलिंग स्टेशन, मनमोहन सर्विस सेंटर शाहबाद, पिपली हाइवे सर्विस स्टेशन पिपली, श्री फ्यूलस एंड मोटर्स कुरुक्षेत्रा, शिवशक्ति पेट्रोलियम ज्योतिसर ने अपना सहयोग देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें