फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध व कोहरे में दुर्घटनाओं का अंदेशा, बरतें सावधानी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध में दुर्घटनाओं का अंदेशा, बरतें सावधानी : एसपी
विज्ञापन

कहा, सावधानी बरतने से दुर्घटनाओं से बच सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरा पड़ने से सड़क दुघर्टनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गाड़ी चलाते समय सावधानियां बरतें। वाहन की हेडलाइट को लो बीम में रखें, इससे देखने मे आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा। सभी सड़कों के किनारे पर बनी पीली/सफेद लाइन को देखकर गाड़ी आसानी से चलाई जा सकती है। धुंध में अपने वाहन को आगे वाले वाहन से उचित दूरी पर चलाएं। धुंध में सड़कें भी गीली रहती हैं, इसलिए ब्रेक के लिए ज्यादा दूरी रखना उचित है। उन्होंने कहा कि मुड़ने से पहले इंडिकेटर दें, फॉग लाइट्स लगवाएं, हेडलाइट्स बंद करके सिर्फ फॉग लाइट्स जलाना खतरनाक हो सकता है, धुंध के समय आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक न करें, सभी वाहन मालिक एवं चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर-रेडियम टेप अवश्य लगवाएं। ट्रक, टेंपो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे अपने वाहन को सड़क पर न खड़ा करें। वाहन को यदि सड़क किनारे खड़ा करना पड़े तो भी उसके इंडिकेटर चालू रखें एवं पार्किंग लाइट जला कर रखें। वाहन खराब होने की स्थिति में उसके आगे व पीछे कोन व आग जलाकर रखें। सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1073/100 पर फोन द्वारा सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें