अंबाला सिटी। शहर के दुर्गानगर में बुधवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुुंचकर जांच की। मृतक की पहचान 30 वर्षीय आकाश पुत्र रामनारायण निवासी दुर्गानगर के तौर पर हुर्ई है। मृतक के शरीर पर चोटों का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।