नियम 134-ए : फर्जी इनकम सर्टिफिकेट की जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
तहसील के सभी फील्ड कानूनगो और पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि फर्जी इनकम सर्टिफिकेट के मामले सामने आने के बाद इसकी जांच की जाए। तहसीलदार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है कि कई लोगों ने आय प्रमाण पत्र फर्जी रिपोर्टों के आधार पर जारी करवाए हैं। इसको लेकर कुछ लोगों पर मामले भी दर्ज किए गए हैं। यह भी पता चला है कि प्रार्थी के सभी दस्तावेज आदि न जांचने के बाद उनसे बातचीत के आधार पर ही इनकी यह आय तसदीक कर दी जाती है। इस संबंध में उन्होंने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मिलने के बाद ही प्रार्थी की आय तसदीक की जाए।