फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर बिजली निगम कर्मचारियों में बढ़ा रोष, धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर बिजली निगम कर्मचारी धरने पर बैठे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बिजली निगम के बादशाही बाग सब डिवीजन में उपभोक्ता द्वारा कर्मचारियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध कर्मचारियों ने सोमवार को काम ठप कर यूनिट स्तर पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि एक तरफ तो अधिकारियों द्वारा उन्हें बिल न जमा करवाने वालों के कनेक्शन काटने के लिए कहा जाता है और जब उपभोक्ता द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तो अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कर्मचारी यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यूनिट प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि जलबेड़ा रोड स्थित एक उपभोक्ता के पास चार बिजली कनेक्शन हैं और उसके चारों मीटरों के बिजली बिल बकाया हैं। जिस पर अधिकारियों के कहने पर चार कर्मचारी सुदेश, सुरेंद्र, रोहित व रंजीत उसका कनेक्शन काटने गए थे। कर्मचारियों ने बड़े आराम से उपभोक्ता से बिल जमा करवाने के लिए बात की लेकिन उपभोक्ता और उसका बेटा कर्मचारियों के साथ अभद्र बर्ताव करने लगे। उनके मांगें जाने पर कर्मचारियों ने अपने आईडी कार्ड भी दिखा दिए जिन्हें उपभोक्ता द्वारा फोटोस्टेट करने के बाद उनकी तरफ फेंक दिया। कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध करने पर वह उनके साथ मारपीट पर भी उतारू हो गए। कर्मचारियों का कहना है कि जब इस बारे में अधिकारियों से बात की गई तो उनकी तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने पर कर्मचारियों में रोष बढ़ गया और उन्होंने काम ठप्प कर धरना दे दिया। कर्मचारियों ने जमकर सरकार व निगम प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद अधिकारियों ने एक्शन लिया और पुलिस में कर्मचारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें