फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल लेवल का बैडमिंटन हाल मार्च में पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल लेवल के बैडमिंटन हॉल का निर्माण मार्च में पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अंबाला छावनी में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन हॉल का कार्य मार्च के अंत तक हर हाल में पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस हाल के निर्माण से जहां अंबाला के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय हॉल में तैयारी का अवसर मिलेगा वहीं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन मुकाबले होने से युवा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि सुभाष पार्क, अंबाला छावनी के नजदीक लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों पर आधारित बैडमिंटन हॉल न केवल अंबाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की सुविधा प्रदान करेगा बल्कि इस हॉल के फर्श में विदेश से मंगवाई गई विशेष लकड़ी मैपलवुड का प्रयोग किया जाएगा। बैडमिंटन हॉल को वैदर और साउंड प्रूफ बनाने के लिए छत में भी लकड़ी की फॉल सीलिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें