पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बोह रोड पर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया। घायल एक पक्ष का कहना है कि उनका बोह में फोटो स्टूडियो है। बुधवार को एक युवक अपनी फोटो, जिसने उसे कुछ फोटो बनाने के लिए दी थी, लेने के लिए आया। इस पर जब रुपयों की बात आई, तो वह करीब दो सौ रुपये कम देने लगा। स्टूडियो संचालक का कहना है कि इसी पर बहस हो गई, जिस पर यह युवक उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया। शाम को वह युवक कुछ अन्य के साथ आया, जिस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई, जो मारपीट में बदल गई। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी हुए हैं, जिनको उपचार के लिए कैंट सिविल अस्पताल लाया गया है।