प्रवासी मजदूर की हत्या मामले में नहीं मिला कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मोहड़ा के खेत में बने कमरे में हुए युवक सरोज के मर्डर में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। दूसरी ओर अभी पुलिस को आरोपी के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव खेत मालिक को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि मोहड़ा में एक खेत में बने कमरे में दो दोस्त सरोज और बृजेश रहते थे। रविवार को सरोज की हत्या हो गई और उसका ताला लगे कमरे में शव मिला था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया था। इस मामले में अभी तक परिजनों का पता नहीं लग पाया है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया।