फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ सड़क किनारे खड़े प्रवासी मजदूर को टिप्पर ने चपेट में लिया, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर।
सड़क किनारे खड़े प्रवासी मजदूर की टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार है और पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार भूषण साहनी निवासी बिहार शहजादपुर से ऑटो में सवार हो परिवार के साथ अंबाला जा रहा था। गांव धनाना के नजदीक ऑटो खराब हो गया। वह परिजनों के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान शहजादपुर की तरफ से एक खनन सामग्री से भरा टिप्पर आया और भूषण साहनी को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भूषण साहनी को शहजादपुर सीएचसी लाया गया जहां से अंबाला रेफर कर दिया वहीं अंबाला से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टिप्पर की चपेट में आने से भूषण साहनी नामक व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। चालक टिप्पर छोड़ कर फरार हो गया है। टिप्पर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मृतक भूषण साहनी के भतीजे कुंदन साहनी के बयान पर आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें