दो परिवारों में झगड़े के दौरान चलीं ईंटें, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शहर के कच्चा ठाकुरद्वारा क्षेत्र में वीरवार को दो परिवारों के बीच मामूली बात को लेकर झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई से लेकर ईंटें बरसाने तक पहुंच गई। वहीं झगड़े के स्थान पर मौजूद किसी ने ईंटें बरसाते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसमें एक पक्ष की महिलाएं दूसरे पक्ष पर ईंटें बरसा रही हैं। झगड़े में एक पक्ष के व्यक्ति ने पड़ोस के परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पत्नी को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि ईंटें बरसाने वाला परिवार उन्हें काफी तंग कर रहा है। जिसे लेकर उन्होंने एसपी को भी शिकायत दी है। यहीं नहीं पूरे मोहल्ले के लोग उस परिवार से दुखी हैं। वहीं दूसरी ओर जिस परिवार की महिलाओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वे लोग ही उन्हें परेशान कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।