फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में छठी और नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक स्कूल प्रिंसिपल कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। यही नहीं आवेदन पत्र निर्धारित फीस भेजकर डाक द्वारा अथवा विद्यालय की वेबसाइट से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा में छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला पुणे में प्रवेश के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। इस विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म दो जुलाई 2007 तथा एक जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म दो जुलाई 2004 तथा एक जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए। छठी के लिए विद्यार्थी पांचवीं और नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए आठवीं पास होना चाहिए। डीसी ने बताया कि इस समय छठी में प्रवेश के लिए 80 तथा नौंवी कक्षा के लिए 25 सीटें उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा सात जनवरी 2018 को होगी। उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में अवसर देने के लिए अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत तथा रक्षाकर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत स्थान आरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें