अंबाला कैंट। सीआईए-1 के पुलिस दल की ओर से गत रात्रि थाना अंबाला छावनी के क्षेत्र फुटबाल चौक के पास से एक आरोपी को अवैध देसी कट्टे समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान तेजेंद्र सिंह निवासी गांव नन्हेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सीआईए-1 के पुलिस दल द्वारा गत रात्रि थाना अंबाला छावनी के क्षेत्र फुटबाल चौक के पास अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते समय आरोपी तजिंद्र सिंह पुलिस को देखकर वापिस भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उससे एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।