फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन रहा स्वीमिंग पूल, अगले साल तक होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 14 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बन रहे स्वीमिंग पूल का जिला तैराकी संघ के प्रधान रजिंदर विज ने बुधवार को मुआयना किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हरियाणा में चार वर्ष पहले भाजपा सरकार के आते ही बंद इस पूल को फिर से व्यवस्थित करके शुरू किया गया। जिले के तैराकों ने इसका पूरा उपयोग कर प्रांत के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अंबाला का नाम रोशन किया। तैराक खिलाड़ियों की साल के सिर्फ चार महीनों की मेहनत व सराहनीय प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए मंत्री अनिल विज ने खेल तैराकों के लिए आल वेदर स्वीमिंग पूल के आदेश दिए जो जल्द ही बनकर तैयार होगा। विज ने बताया स्वीमिंग पूल सोलर प्लांट द्वारा ऑल वेदर संचालित होगा। अंतरराष्ट्रीय संस्था फिना के मानकों का अनुसरण किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें