हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
थाना शहजादपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार, निवासी गांव बड़ागढ़ ने चिंटू उर्फ बलवान, लवली, लाडी राम निवासी शहजादपुर और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलकर नौ की रात शहजादपुर में उससे और उसके नौकर अरविंद्र उर्फ बिंद्र से मारपीट कर उनकी हत्या करने की कोशिश की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।