फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सात पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की जहर निगलने से मौत, सात पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
गांव लाहा माजरी की रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयानों पर सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। साहा पुलिस को दी शिकायत में गांव डेरा, करनाल निवासी मृतक महिला के भाई लख्मीचंद ने बताया कि उसकी बहन सीमा का उसके परिवार में जेठ, जेठानी से गली को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर मामला काफी बढ़ गया, जबकि इस दौरान दोनों पक्षों को बैठाकर मामला शांत कर दिया। लेकिन जेठ, जेठानी पक्ष फिर से उसकी बहन को परेशान करने लगे। इस परेशानी के चलते उसकी बहन सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीमा को गंभीर हालत में कैंट के सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया। साहा थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के भाई लख्मीचंद निवासी गांव डेरा, करनाल की शिकायत पर सोहन लाल, मोहन लाल, देव, धर्मपाल, राजपाल आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें