फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की नई किस्म का किया प्रदर्शन, किसानों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को गेहूं की नई किस्म के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कृषि विज्ञान केंद्र तेपला की ओर से गांव अकबरपुर में गेहूं की फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। केंद्र द्वारा साल 2017-18 में गेहूं की किस्म पीबीडब्लयू-677 का प्रदर्शन गांव अकबरपुर, भूरा माजरा एवं नग्गल के 10 किसानों के खेतों में चार हेक्टेयर में किया गया था। सिफारिश किए गए बीज, बिजाई का समय, खाद एवं सिंचाई व दवा का इस्तेमाल कर वैज्ञानिक ढंग से प्रदर्शन किया गया था। विषय विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) रमेश कुमार ने बताया कि केंद्र कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा नई विकसित की गई किस्मों को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के खेतों पर प्रदर्शन लगाकर जिले में उसका किसानों की कृषि आय में वृद्धि करने में योगदान देना और उत्पादन आंकडे़ व अन्य प्रतिपुष्टि किसानों से लेकर आगामी सुधार हेतु कृषि अनुसंधान में शामिल करना है। किसानों के अनुसार पीबीडब्ल्यू-677 किस्म को पकने में कम समय लगा है और इसकी उपज एचडी-2967 के बराबर (22 क्विंटल प्रति एकड़) रहने की उम्मीद है या फिर कई किसानों के खेतों पर थोड़ी ज्यादा रह सकती है। उन्होंने बताया कि यह भी एचडी-2967 किस्म की तरह बौनी है परंतु यह पीला रतुआ के प्रति ज्यादा प्रतिरोधी किस्म है। गेहूं की कटाई के बाद ग्रीष्मकालीन मूंग की बिजाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें