फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय अभी बच्चा है जिसे राजनीति में आए अभी चार दिन ही हुए हैं : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय अभी बच्चा है जिसे राजनीति में आए चार दिन ही हुए हैं : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को सियासत में बच्चा बताया। खाप पंचायतों द्वारा प्रेमियों की शादी पर अड़ंगा और एतराज जताने वाली खाप पंचायतों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई फटकार पर भी बोलते हुए विज ने कोर्ट की बात को सही करार दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कोर्ट की बात का समर्थन हुए कहा कि शादी करने से किसी को रोकने का किसी को भी अधिकार नहीं है। कानून इसकी इजाजत नहीं देता। सुप्रीम कोर्ट ने भी यही कहा है। वहीं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला द्वारा अपने एक बयान में अनिल विज को इनेलो के समर्थन से बने हुए विधायक बताया था, जिस पर विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय चौटाला को बच्चा करार दिया है। एक बयान में अनिल विज ने कहा कि आज तक इनेलो को अंबाला छावनी से दो ढाई हजार से ज्यादा वोट नहीं पड़े। दिग्विजय अभी बच्चा है जिसे राजनीति में आए अभी चार दिन ही हुए हैं। विज ने कहा कि इनेलो ने हमेशा मेरे सामने अपना कैंडिडेट उतारा है जिसे हर बार शिकस्त खानी पड़ी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा मंत्रियों और विधायकों के संरक्षण में प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपयों का खनन घोटाला होने के लगाए गए आरोप पर टिप्पणी करते हुए अनिल विज ने कहा कि अशोक तंवर के पास यदि कोई सबूत हैं तो वो उपलब्ध करवाएं। वे मंत्रियों, विधायकों के नाम बताएं जिनके संरक्षण में यह सब हो रहा है। सरकार इसकी जांच करवाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें