फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- रिमांड के दौरान पिस्टल के लाइसेंस के बारे में जानकारी ली जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को गोली मारने के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति विक्रम सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
ज्ञात रहे कि गत दिवस पूर्व फौजी विक्रम सिंह ने पुलिस चौकी के पास पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से गुरप्रीत को अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं मौके से विक्रम सिंह को भी हिरासत में ले लिया था। घटना के दिन विक्रम सिंह बातचीत करते-2 गुस्से में आ गया और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर गुरप्रीत कौर पर किए। इस शिकायत पर पुलिस ने धारा 302 और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसका लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पिस्टल के लाइसेंस के बारे में जानकारी लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें