फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचर्स का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट टीचर्स का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
मांगें मनवाने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की आवासीय कालोनी के गेट पर बैठे गेस्ट टीचर्स का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। सोमवार को गेस्ट टीचर हरविंदर सिंह, अशोक शर्मा, प्रदीप सैनी, कपिल देव, अरविंद कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। खंड बराड़ा प्रधान अरविंद कुमार ने दावा करते हुए कहा कि जब गेस्ट टीचर्स जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे तो मंत्री अनिल विज सरकार बनने पर गेस्ट टीचर्स को पक्का करने का वायदा करके आए थे। अब सरकार वायदे से मुकर रही है। इतना ही नहीं जेबीटी टीचर्स को सरप्लस बताकर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। किसी भी मंत्री अथवा विधायक की जनसभाओं में जाकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें