अंबाला कैंट। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा तजिंद्र कौर ने पहली सब जूनियर इंटर क्लब हरियाणा स्टेट की बाक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल एस महाजन ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 28 जुलाई से करनाल के करण स्टेडियम में आयोजित हुई थी। स्कूल की मेधावी छात्रा तजिंद्र कौर ने प्रतियोगिता में करीबन नब्बे प्रतिद्धंदियों में कांस्य पदक को अपने काम किया। प्रतियोगिता के लौटने पर स्कूल प्रिंसिपल एस महाजन द्वारा छात्रा को फीस में पांच सौ रुपये की छूट देकर भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अंत में स्कूल अध्यापक व कोच रविंद्र कुमार को भी तजिंद्र कौर द्वारा किए गए प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।