अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी अंबाला शहर में नए सेमेस्टर के आरंभ पर द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्रों के लिए लीगल लिटरेसी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विद्यार्थियों को एंटी रेगिंग तथा फंडाममेंटल राइट्स विषय पर जानकारी दी गई। यह आयोजन जिला विधिक प्राधिकरण अंबाला के तत्वावधान में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बलराम सिंह, पैरालीगल वॉलंटियर, ने छात्र छात्राओं को कानूनी दाव पेंच के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य पीके सोनी ने कहा की नयी पीढ़ी को कानूनी जानकारियां होना आवश्यक है। लीगल लिटरेसी सेल की कोआर्डिनेटर अर्चना शर्मा ने सेमिनार के समापन के अवसर पर छात्र-छात्राओं से रैगिंग न करने की व संयमित आचरण निभाने की अपील की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से कानून विषयक प्रश्न भी पूछे गए, जो काफी दिलचस्प रहे। इस अवसर पर अमृता, पूनम सैनी, मोनिका, भारत भूषण, बलिंदर सिंह, परवीन कुमार, विकास आदि मौजूद रहे।