फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो के स्थापना दिवस पर हजारों युवा करेंगे शिरकत : दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इनेलो की छात्र इकाई इनसो की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन गोतरा पैलेस में हुआ जिसमें इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता इनसो जिला प्रधान विवेक चौधरी ने की। इस मौके पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पांच अगस्त को इनसो का स्थापना दिवस सोनीपत में मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान से भी 50-60 हजार छात्र शिरकत करेंगे। इनसो का यह स्थापना दिवस अब तक का सबसे विशाल स्थापना दिवस होगा। दिग्विजय सिंह चौटाला ने छात्रों से आह्वान किया कि प्रदेश व देश में जब भी कोई बड़ा आंदोलन हुआ है, तो उसकी नींव रखने का काम इस देश के नौजवान छात्रों ने किया है। चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र संघ चुनाव से भाग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चाहे एक दिन के नोटिस पर चुनाव करा दें, इनसो तब भी सभी कालेजों से जीतकर निकलेगी। उन्होंने कहा कि अगर 5 अगस्त तक छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं हुए तो प्रदेशभर में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आएगी। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस में देश से कई लोकसभा से युवा सांसद शिरकत करेंगे। साथ ही बिहार से तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान शीशपाल जंधेडी, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रौलो, मक्खन सिंह लबाना, शम्मी सौडा, हलका प्रधान जसविंद्र सिंह सकरोहो, अवतार शेरगिल, राजेश सैनी, जिला प्रेस प्रवक्ता राम कुमार बटरोहन, युवा जिला प्रधान अमरेंद्र सौटा, अनिल जंधेडी, दलजीत बाछल, नवीन, हैरी, प्रताप चौडमस्तपुर, मदीप मोखमाजरा, अशीम खैरा, अक्षय मुलाना, लक्की जलबेड़ा, करणबीर सिंह, हुशनदीप सिंह, गवीन पूनिया, चरणजीत कौकपुर, युवा हल्का प्रधान जितेंद्र धुरकड़ा, लक्की नगौली, महिला जिला प्रधान सर्वजीत कौर, परमजीत कौर, रघुबीर सैनी, करनैल चेयरमैन, धर्म सिंह जैतपुरा, बलवान कंगवाल, हन्नी बलाना, गुरजंट और अनिल खटकड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें